कटनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चंद घंटों में 13 लाख की नगद चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। प्रकरण की आगे की जांच जारी है।

कटनी : कटनी जिले में फिनो पेमेंट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट से लगभग 13 लाख रुपये की नगद धनराशि चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही धर दबोचा है। पुलिस की सूझबूझ भरी कार्रवाई और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से मामले का त्वरित खुलासा हुआ।घटना का विवरणआरोपी अमित जैसवानी (उम्र 40 वर्ष, पिता स्व. गोपालदास जैसवानी), निवासी कैरन लाइन, पानी की टंकी के पास, थाना माधवनगर, कटनी में अपने घर पर ही फिनो पेमेंट बैंक की डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी चलाते हैं।

वे जिले के विभिन्न माइक्रो फाइनेंस एजेंटों से नगद राशि लेकर संबंधित कंपनियों के पोर्टल (सीएमएस सर्विस) में जमा करवाते हैं।वित्तीय वर्ष समाप्ति के कारण बैंक अवकाश होने से अमित के पास लगभग 13 लाख रुपये नकद रखे हुए थे, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।पुलिस की त्वरित प्रतिक्रियाआवेदक की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक कटनी ने तुरंत संज्ञान लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर की टीम गठित की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा आसपास के जिलों के थाना प्रभारियों को तुरंत सूचना दी गई।थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

साक्ष्यों से पहचान और गिरफ्तारीघटनास्थल के आसपास उपलब्ध सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। साइबर सेल को भी अतिरिक्त तकनीकी साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए।विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी जबलपुर दिशा की ओर दोपहिया वाहन से भाग रहा है।

इस पर थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे की टीम ने स्लीमनाबाद और सिहोरा थानों को अलर्ट किया। दोनों थानों की घेराबंदी के बीच आरोपी मगन यादव उर्फ राजवीर (उम्र 46 वर्ष, पिता छेदीलाल यादव, निवासी केशरवानी आटा चक्की के पास, गली नंबर 3, वार्ड नंबर 1, थाना कुठला, जिला कटनी) को पकड़ लिया गया।बरामदगीआरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से ₹12,51,995 नकद, घटना के समय पहने कपड़े तथा चोरी में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद कर जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तारी में शामिल टीमथाना प्रभारी माधवनगर – संजय दुबेउप निरीक्षक योगेश मिश्राप्रधान आरक्षक अजीत बागरी, भूवनेश्वर बागरीआरक्षक लोकेन्द्र, नवीन शुक्लामहिला आरक्षक आरतीथाना प्रभारी स्लीमनाबाद – सुदेश समनथाना प्रभारी सिहोरा (जिला जबलपुर) – श्रीमती प्रतीक्षा मार्को

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। प्रकरण की आगे की जांच जारी है।

admin

Recent Posts

This website uses cookies.