कटनी। जीआरपी में एक व्यापारी के पास से बिना रसीद के जेवरात जब्त किए हैं। जीआरपी ने मामले को जांच में लिया है। जीआरपी ने उत्कल एक्सप्रेस में यात्रा कर एक व्यापारी से 17 लाख से अधिक के जेवरात बराबद किए हैं। पुलिस ने सारे जेवरात की रसीद न दिखा पाने पर कार्रवाई की है।
जीआरपी ने बताया कि दमोह से कटनी के बीच गाड़ी संख्या 18478 उत्कल एक्सप्रेस के कोच नंबर बी2 गेट के पास जीआरपी ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। शैलेन्द्र जैन 35 निवासी वर्धमान कालोनी, सागर के मिलने पर जीआरपी ने उसके ट्राली बैग की तलाशी ली। इसमें जीआरपी को चांदी के जेवर मिले। कुल जेवरात 21 किलो 733 ग्राम के हैं। इनकी कीमत 17 लाख 38 हजार 80 रुपये बताई गई है। व्यक्ति ने जीआरपी को बताया कि वह सागर जेवरात बेचने के लिए कटनी ला रहा था। यह उसने सेलम से खरीदे हैं। इन जेवरात में करीब 16 किलो का रसीद हैं। शेष की रसीदें प्रस्तुत नहीं की गई हैं।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.