कटनी। कोयला लोड मालगाड़ी में धुआं उठने से हड़कंप की स्थिति बन गई। स्थानीय पुलिस और फायर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। स्टेशन प्रबंधक ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम दी। पुलिस और फॉयर वाहन की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और भीषण गर्मी के मौसम में कोयला से भरी मालगाड़ी सुरक्षित बच और बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान करीब 35 मिनट तक रेल लाइन की बिजली सप्लाई भी बंद रही। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बकलेहटा में डीएसएलडी मालगाड़ी धुआं उठते देखा गया था। विभागीय स्तर पर इसकी जानकारी सलैया स्टेशन प्रबंधन को दी गई। यहां के स्टेशन प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोलरूम और स्थानीय पुलिस चौकी को दी। पुलिस मौके पर पानी का टेंकर लेकर पहुंची।कटनी से फॉयर वाहन भी मौके पर पहुंचा।वहीं मालगाड़ी पर आग की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की भीड़ यहां एकत्रित हो गई। रेस्क्यू शुरू हुआ और आग पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.