Categories: katni city news

Katni news : रविवार को बंद थी कपड़े की गोदाम आग लगने से मच गई अफरातफरी


कटनी। रविवार को कपड़ा की बंद गोदाम में आग लगने से हडक़ंप की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना फायर वाहन को दी गई। फायर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया।  जानकारी के अनुसार यह आग गांधी गंज स्थित गोदाम में रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे लगी।  
 इस वजह से पूरे बाजार में हडक़ंप मच गया।  इसके बाद यहां पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं बड़ी संख्या में आसपास स्थिति दुकानों के संचालक भी किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए एकत्रित हो गए। समय पर दमकल वाहन पहुंचने से स्थिति संभल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गोदाम  अनिल कुमार, अशोक कुमार कपड़ा व्यावसायी की है.  गोदाम रविवार को बंद था। आग की वजह से कपड़े जल गए हैं। फायर वाहन आग पर काबू करने के प्रयास में जुटा है। आग पर काबू किए जाने के प्रयास जारी हैं।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.