Categories: katni city news

Katni Rithi news: ट्रैक्टर ट्राली में लोड गेहूं की फसल पर गिरी बिजली की तार, फसल जलकर हुई राख

कटनी,रीठी।।खेत में रखी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर गहाई के लिए घर ला रहे किसान की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। रास्ते में बिजली की तार ट्रैक्टर ट्राली में लोड सूखी गेहूं की फसल पर गिर गई और आग लग गई, जिससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 

घटना के संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक रीठी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत डांग निवासी कमलेश यादव पिता गरीब दास रविवार की शाम करीब छः बजे खेत में कटी रखी गेहूं की फसल को अपने निजी ट्रैक्टर ट्राली में लोड करके गहाई के लिए घर ला रहा था,इसी दौरान रास्ते में बिजली की तार टूटकर फसल पर गिर गई, जिससे पूरी गेहूं की फसल धू-धू कर जल गई। ट्रैक्टर ट्राली में आग लगते ही हड़कंप मच गया। किसान कमलेश सहित अन्य लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया गया और फसल जलकर राख हो गई।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.