Categories: katni city news

Katni rithi news : पत्नी के साथ न चलने की बात सह न सका युवक जाकर पटरी पर लेटा


कटनी। रीठी थाना के सलैया चौकी क्षेत्र में एक युवक पत्नी के साथ में न जाने की बात सह न सका। वह सीधे जाकर पटरी पर लेट गया। इस घटना से सलैया स्टेशन में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक पटरी से उठा। इसके बाद उसे थाने ले जाकर पुलिस ने समझाइश देते हुए पत्नी के साथ विदा किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस ने बताया कि मामला रविवार दोपहर करीब तीन बजे का है । रीठी थाना पत्नी नेमायके से आने से मना कर दिया था। इसके बाद युवक पटरी जाकर लेट गया।  बडग़ांव निवासी युवक सलैया गांव स्थित अपनी ससुराल पत्नी को लेने गया था। इसी समय ट्रेन भी आ गई। इससे अफरातफरी मच गई।  ट्रेन को रुकवाया गया। इससे युवक की जान बच पाई। सलैया पुलिस ने बताया कि बहादुर चौधरी (35) निवासी बडग़ांव अपनी पत्नी को लेने ग्राम बडगांव से अपनी ससुराल  गया था। पत्नी ने बीमारी के वजह से साथ जाने से मना  कर दिया था।  इससे वह बेहद परेशान हो गया था। इसके बाद सलैया रेलवे स्टेशन पर पटरी पर जाकर लेट गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे पटरी से हटाया गया और पुलिस ने थाने ले जाकर युवक और उसकी पत्नी को समझाइश दी गई। तब जाकर बात बनी। 

admin

Recent Posts

Katni news सजा काट रहे एक कैदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

कटनी जिला जेल में जक मामले में सजा काट रहे एक कैदी की दिल का…

2 hours ago

Katni news रविवार को रहेगी 5 घंटे की बिजली कटौती , अपने क्षेत्र की जानकारी देखें

अधिक जानकारी के लिए स्थानीय विद्युत कार्यालय या कंपनी की वेबसाइट/हेल्पलाइन से संपर्क करें।

5 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार, 14 मार्च 2026 को कटनी जिले के बरही (विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र) पहुंचे

बरहीवासियों का उत्साह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री की योजनाओं से क्षेत्र में नई उम्मीद जगी…

5 hours ago

This website uses cookies.