थाना अंतर्गत सिंघवारा गांव में मातम का माहौल कटनी। एक बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा विजयराघवगढ़ के सिंघवारा गांव में हुआ है। हादसे के बाद से ही गांव में मातम का माहौल है। अपने ननिहाल आई 7 वर्षी बालिका की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बालिका अमृता चौधरी पिता सीताराम चौधरी(7) निवासी परसवारा की ग्राम सिंघवारा की तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दौरान अन्य बच्चे भी विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत आम के पेड़ के नीचे बड़ा तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते-नहाते बालिका गहराई में चली गई। यहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई। घबराए बच्चे दौड़ते हुए परिजनों और ग्रामीणों के पास पहुंचे। भाग कर परिजन और ग्रामीण भी तालाब के पास पहुंचे लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। बच्ची के शव को निकाला गया। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए पीएम के बाद शव परिजनों ने सौंप दिया है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.