कटनी। अपने गांव का कारी तलाई से विजयराघवगढ़ आकर वापस लौट रहे एक युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि बरातीताल तालाब के सामने मैन रोड पर एक युवक की सडक़ मौत हुई है। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस ने बताया कि रज्जन पिता रामखिलावन विश्वकर्मा(25) निवासी कारीतलाई को बीती रात में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे विजयराघवगढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक किसी काम से विजयराघवगढ़ आया था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.