Categories: katni city news

Katni barhi news : पिता पुत्र पर मामला दर्ज,सडक़ खोदना पड़ा भारी

बरही थाना अंतर्गत खिरहनी गांव का मामला

कटनी। बरही थाना अंतर्गत खिरहनी गांव में एक पिता पुत्र को सडक़ खोदना भारी पड़ गया। सचिव की शिकायत पर मामले में पिता-पुत्र पर बरही पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। बरही पुलिस की शिकायत पर मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पुत्र को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि खिरहनी गांव में मनरेगा तहत करीब एक वर्ष पहले बनाई गई सडक़ को बुद्ध सिंह पटेल(65) व उसके पुत्र कृष्ण कुमार पटेल(40) ने 5 अगस्त को सुबह करीब 11 से 12 बजे खोद कर करीब 10 बाई 10 का गड्ढा बना दिया था। इसे पुलिस ने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और आमजन को संकट की स्थिति में डालना पाया। इसलिए मामले में 125, 324(5) 3(5) बीएनएस सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1)के तहत कार्रवाई की गई है।
बच्चों को स्कूल जाने में हुई बेहद परेशानी
मामले में पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के साथ पहुंचे सरपंच सचिव की शिकायत के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया था। यहां पर पाया गया कि पिता-पुत्र के इस कृत्य से स्कूली छात्रा-छात्राओं के अलावा आम नागरिकों का जीवन संकट में पड़ सकता था इसलिए इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

8 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

8 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

8 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

8 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

8 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

8 hours ago

This website uses cookies.