google1b86b3abb3c98565.html

**कटनी: मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलाने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया**

0

**स्थानीय प्रशासन और परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।**

**स्थानीय प्रशासन और परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।**

कटनी।*गुरुवार सुबह, मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान माधव नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जरवाही निवासी इंद्रजीत पटेल (पिता राम रतन पटेल) के रूप में हुई है।**परिजनों का आरोप: हत्या की आशंका**प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत पटेल 21 अप्रैल की शाम अपने घर से निकले थे।

वह उस दिन एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम जुहला में एक रिश्तेदार के यहाँ तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह, जब उन्हें सूचना मिली कि इंद्रजीत का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है, तो वे रो-रोकर बुरा हाल हो गए। परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए कहा है कि यह घटना सामान्य दुर्घटना नहीं है, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है।

उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। *पुलिस का कार्रवाई:**सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अधिकारी मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं और आरोपियों की तलाश में जुटे हैं।

**स्थानीय प्रशासन और परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।** —

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed