google1b86b3abb3c98565.html

कटनी का शानदार प्रदर्शन: 10वीं में 9 स्टूडेंट्स प्रदेश मेरिट में, 12वीं में शिवम लोधी ने किया कमाल

0

कटनी।MP बोर्ड 10वीं में कटनी के 9 स्टूडेंट मैरिट में:12वीं में शिवम लोधी का प्रदेश में 5वां स्थान, 10वीं में श्वेता पांडेय की आठवीं रैंक
कटनी।माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश ने वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।

कटनी।MP बोर्ड 10वीं में कटनी के 9 स्टूडेंट मैरिट में:12वीं में शिवम लोधी का प्रदेश में 5वां स्थान, 10वीं में श्वेता पांडेय की आठवीं रैंक
कटनी।माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश ने वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कटनी जिले के परिणामों में इस वर्ष मिश्रित रुझान देखने को मिला है। जहाँ हाई स्कूल (10वीं) के परिणामों में जिले ने राज्य स्तर पर अपनी रैंकिंग में सुधार किया है, वहीं हायर सेकेंडरी (12वीं) के औसत परिणाम में पिछले वर्ष के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई है। व्यक्तिगत स्तर पर, जिले के 9 छात्रों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।
हाई स्कूल परीक्षा परिणाम जिले के लिए सकारात्मक रहे हैं। इस वर्ष जिले का कुल परिणाम 84.42 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही कटनी ने प्रदेश की रैंकिंग में 11वां स्थान हासिल किया है, जो पिछले वर्ष के 17वें स्थान से बेहतर है। शिक्षा विभाग ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है
हायर सेकेंडरी का परिणाम इस वर्ष 81.72 प्रतिशत रहा। यह पिछले वर्ष के 82.04 प्रतिशत की तुलना में 0.32 प्रतिशत कम है। विभाग इसे बड़ी गिरावट नहीं मान रहा है, लेकिन गुणवत्ता में सुधार के लिए इसे एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
इस वर्ष कटनी के कुल 9 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में अपनी जगह बनाई है। इनमें 4 हायर सेकेंडरी और 5 हाई स्कूल के छात्र शामिल हैं।
हायर सेकेंडरी (12वीं) में विज्ञान-गणित समूह से पुकार पब्लिक उ.मा.वि. झिंझरी के शिवम लोधी ने 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 5वां स्थान हासिल किया।
वाणिज्य समूह में शेक मिशन इंग्लिश उ.मा.वि. बहोरीबंद की रूपशिखा पांडे (कनु) ने 485 अंकों के साथ प्रदेश में 6ठा स्थान प्राप्त किया।
कृषि समूह से स्वाति जड़के (झालीवाड़ा केंद्र) ने 484 अंकों के साथ प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया।
जीव विज्ञान समूह में कटनी निवासी ओम चौकसे (मॉडल स्कूल जबलपुर) ने 482 अंकों के साथ 10वीं रैंक हासिल की।
हाई स्कूल (10वीं) की मेधावी बेटियां 10वीं की मेरिट सूची में कटनी की बेटियों ने एकतरफा दबदबा दिखाया है। ​श्वेता पांडे: (नोबल हार्ट पब्लिक स्कूल) – 492 अंक, 8वां स्थान​सृष्टि कुशवाहा: (शासकीय उ.मा.वि. स्लीमनाबाद) – 492 अंक, 9वां स्थान​शिवांगी पाठक (एम.आई.एस. एच.एस. स्कूल) – 491 अंक, 9वां स्थान​खुशबू लोधी: (शासकीय उ.मा.वि. हरैया) – 491 अंक, 9वां स्थान​तन्वी गुप्ता: (शासकीय हाई स्कूल देवरहा) – 490 अंक, 10वां स्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed