Categories: katni city news

Katni Crime News: कटनी की कुठला पुलिस ने चार आरोपियों से पकड़ा 6 से किलो अधिक गांजा

कटनी। पुलिस इन दिनों मादक पदार्थ की बिक्री के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने करीब एक लाख तीस हजार गांजा बिक्री पर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मामले में चार आरोपियों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुल 6 किलो 4 सौ ग्राम गांजा पकड़ा गया। कुठला थाने से मिली जानकारी के अनुसार  गश्त के दौरान पुरैनी ट्रांसपोर्ट नगर मोड़ मेन में एक व्यक्ति हाथ में थैला लिए कटनी तरफ आ रहा था जो पुलिस को देखकर घबरा गया। उससे पूछताछ करने पर अपना नाम ईरू पारधी पिता रामरस पारधी (35)निवासी ग्राम सुगमा गूढ़ा ललितपुर मोहल्ला थाना रीठी का होना बताया। उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 03 किलो 400 ग्राम कीमती करीब 70 हजार रूपया का होना पाया गया। पुलिस ने बताया कि यह गांजा वह उड़ीसा से लेकर आए थे। मामले में पुलिस    पूछताछ में जुटी है।
लमतरा बायपास ब्रिज के ऊपर मोटर मोटर साइकिल क्रमांक 21जेडए 0148 में दो व्यक्ति एक काले रंग का का पिट्टू बैग लिए हुए चाका तरफ आता दिखा। जिन्हें पुलिस द्वारा रोका गया व वाहन चलाने वाले का नाम पूछा गया जो वाहन चालक ने अपना नाम भूपत पटेल(21)निवासी वार्ड नंबर 03 नदी के पास बसाड़ी का रहने वाला एवं पीछे बैठे व्यक्ति जो काले रंग का बैग लिया हुआ था। उसका नाम पूछने पर अपना नाम आनंद पटेल (21)निवासी वार्ड नं. 03 नदी के पास ग्राम बसाड़ी थाना बड़वारा का रहने वाला बताया। दोनों व्यक्ति से बैग में रखे सामान के बारे पूछताछ की गई जो बैग में आरोपियों के कब्जे से मिले बैग में रखे मादक पदार्थ गांजे 3 किलो कीमती 60 हजार रुपये का होना पाया गया। पुलिस ने बताया कि वह गांजा लेने अपने गांव बसाड़ी से बड़वारा गए थे। इसके बाद यह गांजा उन्हें चाका में किसी व्यक्ति को देना था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

3 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

3 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

3 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.