Categories: katni city news

Katni Crime News: कटनी पुलिस की कांबिंग गश्त के दौरान भागते दौड़ते नजर आए आरोपी

पुलिस ने अपने धरपकड़ अभियान में 79 आरोपियों को पकड़ा

कटनी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कांबिंग गश्त की। इसमें अपराधी भागते दौड़ते नजर आए। पुलिस ने पूरे जिले में रात 11 बजे से अपराधियों को पकडऩे के लिए अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में अपराधी पकड़े गए। कांबिंग गश्त रविवार की रात 11.00 बजे कांबिंग गश्त शुरू की गई।  रात को घूमने वालों को रोककर पूछताछ की गई। बाइक, कार सहित अन्य वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों से पूरी डिटेल ली गई। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी गुंडा, बदमाश, फरार वारंटी सहित आपराधिक लोगों की खोज खबर ली गई।शहर के सभी थाना प्रभारियों ने रविवार की रात 11 बजे अपने क्षेत्र मे गश्त के दौरान स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी तथा अलग थानों के विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों सहित 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में कुछ साधारण मामलों के आरोपी तथा अन्य गंभीर मामलों के फरार आरोपी शामिल हैं। रात में संदिग्ध हालत में घूमने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
 सीएसपी, एसडीओपी थाना,चौकी प्रभारियों के साथ 208 से अधिक जवान सक्रिय रहे। 07 संदिग्धों पर हुई धारा 151 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 22 स्थाई वारंटी,45 वारंटी गिरफ्तार किए गए। इस दौरान आबकारी अधिनियम अंतर्गत दर्ज 46 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।  एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत 03 प्रकरण पंजीबद्ध , गुंडा चेकिंग-42, जिला बदर चेकिंग-02, निगरानी बदमाश-46, जेल रिहाई-7, आर्म्स एक्ट-2, मोटर व्हीकल एक्ट के -43 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। धारा 110 सीआरपीसी के तहत 09 प्रकरणों में 09 कार्रवाई की गई।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

4 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

4 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

4 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

5 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.