कटनी: नगर निगम आयुक्त ने मंगलवार को नगर निगम सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट आवंटित होने के बावजूद शहर के अंदर व्यवसाय संचालित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।फायर सेफ्टी और अवैध कॉलोनियों पर सख्तीबैठक में शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्थाएं अधूरी हैं, वहां तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनके नियमित परीक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।अवैध कॉलोनियों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनियों पर प्रभावी कार्रवाई और पुरानी अवैध कॉलोनियों में नए निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित शहरी विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अवैध निर्माणों पर सख्त नियंत्रण आवश्यक है।
वर्षा पूर्व जर्जर भवनों पर कार्रवाईनिगमायुक्त ने वर्षा ऋतु से पहले जर्जर एवं खतरनाक भवनों को चिन्हित कर डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। साथ ही घंटाघर से जगन्नाथ चौक मार्ग के मुआवजा प्रकरणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने, मुख्य मार्गों पर रोड मार्किंग एवं डिवाइडर मरम्मत, नाले-नालियों की साफ-सफाई तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज करने को कहा।अन्य महत्वपूर्ण निर्देशनदियों के सीमांकन कार्य में गति लानेनगर विकास कार्यों को तेज करनेई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से फाइलों का संचालन सुनिश्चित करनेमहापौर जनसुनवाई
और संपदा शाखा के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरणविभागीय कार्यों की समीक्षाबैठक में लेखा शाखा, लंबित पेंशन प्रकरण, स्थापना, विद्युत, उद्यान, जलकर, वाहन, वर्कशॉप, शिक्षा विभाग, न्यायालयीन प्रकरणों सहित सभी विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बाजार शाखा, संपदा शाखा और आईएचएसडीपी योजना से संबंधित लिपिकों द्वारा दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान नगर निगम के सभी शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।
निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शहरी विकास, नागरिक सुविधाओं और नियमों के पालन को प्राथमिकता दी जाए। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें
आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।
लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।
ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…
This website uses cookies.