*रिश्वत के आरोपी रोजगार सहायक को 4 साल का कारावास और 5000 रुपये जुर्माना*

मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक लोकायुक्त धर्मेंद्र कुमार तिवारी और अमरेंद्र कुमार तिवारी ने पैरवी की।

*कटनी, 4 मई 2026*: प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त दिलाने के बदले 2000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के मामले में विशेष न्यायालय ने रोजगार सहायक को दोषी करार देते हुए 4 साल के सश्रम कारावास और 5000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।*क्या है मामला* ग्राम पंचायत पचपेढी के रोजगार सहायक कमलेश कुमार मेहरा पर शिकायतकर्ता कालीचरण लोधी ने 29 जून 2021 को लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की दो किश्तें खाते में आ चुकी थीं और निर्माण कार्य शुरू हो गया था।

तीसरी किश्त 40,000 रुपये खाते में डलवाने और काम की फोटो लेने के बदले मेहरा ने 2000 रुपये रिश्वत की मांग की।शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर विवेचना अधिकारी भूपेंद्र कुमार दीवान ने कार्रवाई की। जांच पूरी होने के बाद विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने अभियोग पत्र विशेष न्यायालय कटनी में पेश किया।

*अदालत ने सुनाई सजा* सुनवाई के बाद माननीय विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कटनी ने 4 मई 2026 को कमलेश कुमार मेहरा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन 2018 की धारा 7 के तहत दोषी माना। अदालत ने उन्हें 4 साल के सश्रम कारावास और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक लोकायुक्त धर्मेंद्र कुमार तिवारी और अमरेंद्र कुमार तिवारी ने पैरवी की।

admin

Recent Posts

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: आरक्षक पर हमला करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद

कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

6 hours ago

मोहर्रम पर्व पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था: एसपी नेहा पच्चीसिया ने पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश

यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें

6 hours ago

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में संजय सत्येन्द्र पाठक को जगह, कटनी जिले का एकमात्र चेहरा

आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।

7 hours ago

एक वीडियो और कार्रवाई तय!खतरनाक स्टंट करने वाला ऑटो चालक यातायात पुलिस के हत्थे चढ़ा

लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।

7 hours ago

बड़वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…

7 hours ago

कटनी में शुरू हुआ साइबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक 2.0”

साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…

8 hours ago

This website uses cookies.