Categories: katni city news

निगमायुक्त ने वर्षा ऋतु की तैयारियों की समीक्षा कीसुगम जल निकासी और जलभराव रोकने के लिए सख्त निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी

निर्देशों का कड़ाई से पालन न करने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

कटनी (24 जून 2026) – आगामी वर्षा ऋतु में नगर में जलभराव की समस्या को रोकने और नागरिकों को सुगम यातायात व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बुधवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्षा ऋतु की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आयुक्त के प्रमुख निर्देशसंवेदनशील एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें।नालों-नालियों की सफाई शीघ्र पूर्ण कर मलबा तुरंत हटाएं।जल निकासी में बाधा डालने वाले अतिक्रमणों को नोटिस जारी कर हटाएं।मुख्य मार्गों पर जलभराव वाले स्थानों में चैनल बनाकर सुगम निकासी सुनिश्चित करें।

खुले एवं खतरनाक नालों को ढकने, गड्ढों की फिलिंग और बाजार क्षेत्रों की नालियों की सफाई कराएं।आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए टुल्लू पंप, मशीनरी, वाहन, विद्युत कनेक्शन और पर्याप्त कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें।आयुक्त ने स्पष्ट किया कि वर्षा के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें और प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करें।बैठक में चर्चित प्रमुख क्षेत्रबंधवा टोला, कुम्हार मोहल्ला, झिंझरी, अर्जुन पैलेस के पीछे, सागर पुलिया, जैन कॉलोनी, राणा होटल के पास, गांधी गंज स्थित नारायण दाल मिल क्षेत्र आदि में बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित अधिकारीबैठक में कार्यपालन यंत्री अंशुभान सिंह, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, जायेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, उपयंत्री संजय मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, मृदुल श्रीवास्तव, हिमांशु गौतम, राज ललित गुमास्ता, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, स्वच्छता निरीक्षक निशांत कनौजिया सहित स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि

निर्देशों का कड़ाई से पालन न करने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: आरक्षक पर हमला करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद

कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

11 minutes ago

मोहर्रम पर्व पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था: एसपी नेहा पच्चीसिया ने पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश

यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें

58 minutes ago

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में संजय सत्येन्द्र पाठक को जगह, कटनी जिले का एकमात्र चेहरा

आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।

2 hours ago

एक वीडियो और कार्रवाई तय!खतरनाक स्टंट करने वाला ऑटो चालक यातायात पुलिस के हत्थे चढ़ा

लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।

2 hours ago

बड़वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…

2 hours ago

कटनी में शुरू हुआ साइबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक 2.0”

साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…

2 hours ago

This website uses cookies.