कटनी | 2 दिसंबर 2025सुबह सूरज निकलने से पहले ही निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार खुद फील्ड में उतर पड़ीं।
मंगलवार तड़के माधवनगर क्षेत्र में अचानक पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जहाँ-जहाँ कमी दिखी, वहीं अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत सुधार के आदेश दिए।
कहाँ-कहाँ पहुंचीं आयुक्त?ग्राम पंचायत चौराहा (उप-कार्यालय)ए.डी.एम लाइनचावला चौक से गौरीशंकर मार्गचिकन सेंटर के पास वाली गलीनिरीक्षण के दौरान आयुक्त ने देखा कि कई जगहों पर कर्मचारियों की हाजिरी पंजी तक नहीं थी।
नालियाँ बंद थीं और सड़कों के किनारे कचरे का ढेर लगा था। नाराज आयुक्त ने तुरंत दो वार्ड दरोगाओं – दीपक जानोकर और अनिल मेहतो – को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए।आयुक्त के सख्त निर्देशस्वच्छता मित्रों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्यसफाई के तुरंत बाद कचरा उठावनालियों की तल्ली से गहराई तक सफाईडिवाइडरों की सफाई और सौंदर्यीकरणइन इलाकों में चली झाड़ूमिशन चौक से स्टेशन रोड, बरही रोड-जगन्नाथ चौक, बरगवां मुख्य मार्ग, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, बरगवां ओवरब्रिज, जिला पंचायत, मुक्तिधाम, भीमराव चौक, एनकेजे सहित पूरे शहर के मुख्य मार्गों पर सुबह से ही सफाई अभियान चला।
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर उसे तत्काल प्रोसेसिंग प्लांट भेजा गया।नालियों की सफाई भी तेजमहापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के कल के निर्देशों पर आज फॉरेस्टर वार्ड (शास्त्री चौक से भरत चौक), लक्ष्मी चौक-वंशकार बस्ती, पोस्ट ऑफिस गली, जोगी माता मंदिर वाली गली सहित दर्जनों नालियों की गहराई तक सफाई कराई गई, ताकि बारिश का पानी कहीं जमा न हो।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को चेताया है – “लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कटनी को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाना है।
जो इसमें रोड़ा बनेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
”शहरवासियों का कहना है – “आयुक्त मैडम जब तक खुद मैदान में हैं, तब तक कचरा भागता फिर रहा है। बस यही सिलसिला जारी रहे!”
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
This website uses cookies.