*निगमायुक्त तपस्या परिहार का औचक निरीक्षण: खुद जांचा कचरा वाहन, RWA के जरिए स्वच्छता मजबूत करने पर जोर*

*ये अधिकारी रहे मौजूद* निरीक्षण में स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक मालिक, तीरथ प्रसाद बेगा, वार्ड दरोगा विनय सिंधिया, एमएसडब्ल्यू सुपरवाइजर राहुल तिवारी, अतुल समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी साथ रहे।

कटनी, 24 अप्रैल 2026*: वार्डों में बुनियादी सुविधाएं और सफाई व्यवस्था परखने शुक्रवार सुबह निगमायुक्त तपस्या परिहार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुबे कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में पैदल भ्रमण कर सफाई, नाली और जल निकासी की हकीकत देखी।*खुद कचरा वाहन की जांच की* निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कचरा वाहनों को रुकवाकर उनमें रखे गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की स्थिति जांची। तुलसी नगर अपार्टमेंट से निकले सेनेटरी वेस्ट और हैजार्डस वेस्ट के अलग संग्रहण का भी जायजा लिया।

उन्होंने सुपरवाइजर और वाहन चालकों को निर्देश दिया कि हर घर जाकर लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग देने के लिए जागरूक करें। निगमायुक्त ने कहा कि स्रोत पर कचरा अलग करना ही स्वच्छता की पहली शर्त है।*RWA से मजबूत होगी स्वच्छता* निगमायुक्त ने तुलसी नगर अपार्टमेंट सहित शहर के अन्य अपार्टमेंट में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि हर RWA गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण, नियमित सफाई और जागरूकता पर ध्यान दे तो पूरे शहर की स्वच्छता व्यवस्था अंदर तक मजबूत हो जाएगी।

*मानसून से पहले नाले साफ करने के निर्देश* जल निकासी व्यवस्था देखते हुए निगमायुक्त ने मानसून से पहले सभी बड़े-छोटे नाले-नालियों की व्यापक सफाई कराने को कहा, ताकि बारिश में जलभराव न हो। सोमनाथ मंदिर मार्ग पर हैंडपंप के पास स्वच्छता सुधारने और जल संरक्षण के लिए सोक पिट बनाने के निर्देश दिए। सन्यासी बाबा मंदिर मार्ग पर टूटी नाली से हो रहे जलभराव को ठीक करने के लिए तुरंत मरम्मत कराने को कहा।

*रहवासियों से किया संवाद* दुबे कॉलोनी मुख्य मार्ग, गलियों और गोपाल नगर मोड़ पर भ्रमण के दौरान निगमायुक्त ने रहवासियों से सफाई की गुणवत्ता पर बात की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए।

*ये अधिकारी रहे मौजूद* निरीक्षण में स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक मालिक, तीरथ प्रसाद बेगा, वार्ड दरोगा विनय सिंधिया, एमएसडब्ल्यू सुपरवाइजर राहुल तिवारी, अतुल समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी साथ रहे।

admin

Recent Posts

कोटेश्वर के पास महानदी पुल पर ‘छोटा हाथी’ वाहन में लगी भीषण आग, आधा घंटा बंद रहा यातायात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…

13 hours ago

नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्त कार्रवाई: कटनी के दो मैरिज गार्डन सील

पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…

13 hours ago

खिरहनी तालाब विवाद में एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला: 3.41 एकड़ भूमि फिर से शासकीय घोषित, तालाब का दर्जा बहाल

भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…

14 hours ago

भट्टा मोहल्ला में पानी की टंकी और नाले की समस्या से नाराज स्थानीय लोग, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…

14 hours ago

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश

उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…

14 hours ago

This website uses cookies.