कटनी, 23 अप्रैल 2026*: स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर निगम कटनी ने कमर कस ली है। बुधवार शाम निगमायुक्त तपस्या परिहार ने स्वच्छता कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और एजेंसियों पर शुल्क कटौती की कार्रवाई होगी।
*डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने के निर्देश* निगमायुक्त ने एमएसडब्ल्यू प्रबंधन को हर घर और दुकान से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग इकट्ठा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सर्वेक्षण में नंबर पाने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य और बेहतर शहरी जीवन का आधार है।*रात्रिकालीन सफाई पर विशेष जोर* बैठक में कचरा वाहनों के समय पर न पहुंचने की शिकायत पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई।
उन्होंने जरूरत के हिसाब से वाहनों की संख्या बढ़ाने और व्यावसायिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन कचरा संग्रहण अनिवार्य रूप से करने को कहा। ट्रेंचिंग ग्राउंड में वैज्ञानिक तरीके से कचरा निपटान और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।*सार्वजनिक स्थलों की सफाई प्राथमिकता* बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई व्यवस्था करने को कहा गया। निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही शहर की पहचान बनाता है।
आरआरआर सेंटर के जरिए कचरे के पुन: उपयोग को बढ़ावा देने और जन जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए।*हर स्तर पर तय होगी जवाबदेही* स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी मापदंडों पर नोडल अधिकारी नियमित निगरानी करेंगे। कमियां मिलने पर तुरंत सुधार करने को कहा गया। स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए गए कि सफाई के बाद मौके पर गंदगी न रहे।*‘मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी’* निगमायुक्त तपस्या परिहार ने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता एक जन आंदोलन है। इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। ‘मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से ही स्वच्छ और स्वस्थ शहर बन सकता है।
*बैठक में ये रहे मौजूद* समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, सभी वार्डों के स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड दरोगा और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…
पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…
भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…
नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…
माधवनगर पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव का…
उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…
This website uses cookies.