google1b86b3abb3c98565.html

डीएमएफ कार्यों में अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर आशीष तिवारी समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश, लंबित कार्यों पर चेतावनी

0

बैठक में लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती शारदा सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीएचई, जिला शिक्षा केंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती शारदा सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीएचई, जिला शिक्षा केंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कटनी (25 अप्रैल 2026) – जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं और पूर्णता प्रमाण-पत्र भी अनिवार्य रूप से जमा किया जाए।यह सख्त निर्देश कलेक्टर आशीष तिवारी ने शुक्रवार को डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर भी उपस्थित रहीं।बैठक के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागवार सभी प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।जिले में डीएमएफ मद से कुल 253 कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में 92 कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। इनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के 40, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) के 22, जल संसाधन विभाग के 5 तथा अन्य विभागों के 25 कार्य शामिल हैं।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने बैठक में साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जिन कार्य स्थलों पर अतिक्रमण की समस्या है, वहां तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। लंबे समय से अटके पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही पूर्ण हो चुके कार्यों का पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी करने में किसी भी प्रकार की देरी न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती शारदा सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीएचई, जिला शिक्षा केंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed