कटनी। शहर की मुख्य मॉडल रोड पर नगर निगम अधिकारियों की कथित मिलीभगत से डिवाइडर तोड़े जा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। कल्यान ज्वेलर्स के सामने बने डिवाइडर को तोड़ दिया गया है और अब वहां से दोनों तरफ से आवागमन शुरू कर दिया गया है।सीवर लाइन के नाम पर डिवाइडर तोड़ाशहर में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य के बहाने मॉडल रोड पर डिवाइडर तोड़ा गया। काम पूरा होने के बाद इसे पहले जैसा बहाल करने के बजाय स्थायी रूप से आवागमन चालू कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि डिवाइडर को पहले की स्थिति में बहाल किया जाए, लेकिन संबंधित अधिकारी गुमराह कर रहे हैं।पहले मित्तल मॉल के सामने रातोंरात तोड़ा गया था डिवाइडरयह पहला मामला नहीं है।
कुछ समय पहले मित्तल मॉल के सामने मॉडल रोड पर बने डिवाइडर को रातोंरात तोड़ दिया गया था। उस समय भी काफी विवाद हुआ था, लेकिन मामला दबा दिया गया। अब कल्यान ज्वेलर्स के सामने इसी तरीके से डिवाइडर हटाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।बिना अनुमति कहीं भी डिवाइडर बनाए जा रहेनगर निगम द्वारा मॉडल रोड पर बिना किसी अनुमति या यातायात अध्ययन के मनमाने ढंग से डिवाइडर बनाए जा रहे हैं, जो बाद में रातोंरात गायब हो जाते हैं। इससे सड़क पर यातायात प्रबंधन पूरी तरह से बेअसर हो गया है।हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार?डिवाइडर यातायात को व्यवस्थित रखने और हादसों को रोकने के लिए बनाए जाते हैं। इन्हें तोड़कर आवागमन खोल देने से हाई-स्पीड वाहनों की आमने-सामने की टक्कर की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि यदि कोई बड़ा हादसा हुआ तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या अधिकारी जवाबदेह ठहराए जाएंगे?नगर निगम प्रशासन से जनता की अपीललोगों ने आयुक्त तपस्या परिहार से मांग की है कि वे स्वयं इस मामले में संज्ञान लें, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करें और मॉडल रोड पर सभी अनधिकृत डिवाइडर ब्रेकिंग पर तुरंत रोक लगाएं। साथ ही क्षतिग्रस्त डिवाइडरों को शीघ्र बहाल किया जाए।
यह घटनाक्रम कटनी नगर निगम में सुशासन और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है। जनता अब इंतजार कर रही है कि प्रशासन इस बार कार्रवाई करता है या फिर मामला दबा दिया जाएगा।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत…
उन्होंने कहा कि समन्वित एवं ईमानदार प्रयासों से ही कटनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…
यह कार्यवाही कटनी पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के तस्करी पर लगातार की जा रही सख्त…
सवाल यह है कि हम कब तक इस विरोधाभास को सहते रहेंगे?
यह निरीक्षण और लिए गए फैसले जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा…
प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के…
This website uses cookies.