5 महीने की पर्ची पर सिर्फ 1 महीने का राशन: कटनी के कैमोर में उपभोक्ताओं का भारी हंगामा, दुकानदार भागा

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी कोटेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

कटनी। गरीबों के राशन में एक बार फिर बड़ी अनियमितता सामने आई है। कटनी जिले के कैमोर नगर (विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र) के अमरैयापार वार्ड क्रमांक 15 स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान पर उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पांच महीने की पर्ची कटने के बावजूद उन्हें केवल एक महीने का राशन ही दिया जा रहा है।जब राशन लेने पहुंचे उपभोक्ता तो रिकॉर्ड में उनके कई महीनों की पर्चियां पहले से कटी हुई दिखाई दीं, लेकिन दुकान पर सिर्फ एक महीने का खाद्यान्न थमा दिया गया।

इस गड़बड़ी से आक्रोशित होकर लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।दुकान के बाहर जमकर नारेबाजी, कोटेदार फरारउपभोक्ताओं ने दुकान के बाहर कोटेदार (राशन विक्रेता) के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख राशन दुकानदार ने वितरण बीच में ही रोक दिया और दुकान छोड़कर मौके से भाग निकला।सूचना मिलते ही कैमोर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लाया।

अन्य वार्डों में भी शिकायतेंस्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल अमरैयापार वार्ड तक सीमित नहीं है। कैमोर के कई अन्य इलाकों में भी राशन वितरण में गड़बड़ी, कम मात्रा और खराब गुणवत्ता वाले खाद्यान्न की शिकायतें लगातार आ रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी कोटेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

admin

Recent Posts

*कटनी: रिश्वत मांगना पड़ा भारी, बीमा पावती के बदले 5 हजार मांगने वाले ASI संतोष बड़गैयां निलंबित*

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई पुलिसकर्मी काम के बदले पैसे…

12 hours ago

*एनकेजे पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हत्या के प्रयास का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, चाकू बरामद*

पुलिस टीम को मिली सराहना* इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, उपनिरीक्षक…

12 hours ago

रीठी के लाल तलैया में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

रीठी पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शव की शिनाख्त और मौत के…

13 hours ago

कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया EVM स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

यह नियमित निरीक्षण लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित…

13 hours ago

खुली खदान ने छीनी 21 वर्षीय युवक की जिंदगी, बिस्तरा हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालों के घेरे

आशीष कोल के आकस्मिक निधन से शोकाकुल परिवार को पूरे क्षेत्र की गहरी संवेदनाएं व्यक्त…

13 hours ago

कटनी में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी पहल: कलेक्टर ने 18 ग्राम पंचायतों के लिए जारी किए 61.31 लाख रुपये

यह प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीण नागरिकों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में…

13 hours ago

This website uses cookies.