Categories: Uncategorized

Katni News : छोटी महानदी पर बरही-मैहर मार्ग पर बने पुल पर अभी भी वाहनों का आवागमन व परिवहन प्रतिबंधित

कटनी सिटी. काम।कलेक्टर अवि प्रसाद ने यह आदेश कार्यपालन यंत्री बाण सागर पक्का बांध संभाग क्रमांक तीन शहडोल से प्राप्त अनुशंसा के बाद जारी किया है। जिसमें उल्लेखित किया गया है कि पुल का निरीक्षण ईजी आई एस कंपनी के कंसल्टेंट इंजीनियर द्वारा 4 दिसम्बर को किया गया। निरीक्षण के दौरान पुल में ऊपर (के.आरई.बी) में जिन स्थानों पर पहली बार रिहेविलिटेशन मरम्मत का कार्य कराया गया था। उन स्थानों के दायें और बायें ओर स्पष्ट रूप से क्रेक देखे गये। इसके अलावा एक्सपांसन ज्वाइंट भी क्षतिग्रस्त पाया गया। पूरे पुल का पैदल चलकर दोनों तरफ दांयी एवं बांयी रेलिंग का भी स्लैब सहित निरीक्षण किया गया।

            इसके बाद बरही-मैहर मार्ग पर बने पुल का नाव से पुल के नीचे जाकर भी निरीक्षण किया गया। रिबांउड हैमर से तथा यू.पी.व्ही. की मदद से पुल के दो पियरों की जांच की गई, जो सुरक्षित स्तर के पाये गये। तत्पश्चात पुल के बैलेंस वैंटीलीवर स्लैब के निचले भाग में माइनर क्रैक भी तीन स्थानों पर परिलक्षित हुए हैं। इन सब को ध्यान में रखते हुए बाण सागर पक्का बांध संभाग क्रमांक 3 बाण सागर शहडोल के कार्यपालन यंत्री ने पुल के निचले भाग में क्रैक होने की वजह से सुरक्षा एवं सावधानी के बतौर पुल पर वाहनों  के आवागमन रोकने की अनुशंसा की थी।

            कार्यपालन यंत्री की अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने ऐहतियातन आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आकस्मिक दुर्घटना की संभावना के मद्देनजर आगामी आदेश पर्यन्त बरही-मैहर रोड में महानदी पर बने पुल से सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन व परिवहन पर पूर्णतरू  प्रतिबंध लगा दिया है।

            आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कानाफूसीकटनी नगर निगम की बजट बैठक में इस बार बजट लीक का घिनौना खेल खुलकर सामने आ गया।

लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…

23 hours ago

कटनी: एंबुलेंस की लापरवाही से भीषण सड़क हादसा, ६ घायल, दो की हालत गंभीर

पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।

23 hours ago

कटनी पुलिस का सख्त अभियान: शैडो एरिया में SP और ASP का औचक निरीक्षण, 42 वाहनों पर चालान, 22,900 रुपये जुर्माना

कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…

23 hours ago

शातिर ऑटो चोर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा, घंटाघर से चुराया ऑटो 6 दिन बाद बरामद

कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…

23 hours ago

नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले 49 वर्षीय आरोपी को विशेष POCSO अदालत ने 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सुनाई सजा

अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर…

24 hours ago

This website uses cookies.