जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुनकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की।

कटनी। आमजन की शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से हर मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कटनी स्थित कंट्रोल रूम में जनसुनवाई आयोजित की गई।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, डीएसपी शिवा पाठक, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी तथा एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को प्राथमिकता देते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर फरियादियों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने और सतर्क रहने की सलाह दी गई, वहीं संबंधित मामलों में साइबर सेल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, पैसों के लेन-देन, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायतें, भूमि एवं प्लॉट से जुड़े धोखाधड़ी के मामले, महिला अपराध सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं।

अन्य विभागों से संबंधित मामलों में आवेदकों को संबंधित विभाग से संपर्क करने की सलाह दी गई।पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि कटनी पुलिस उनकी सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा हर शिकायत पर निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुनकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

7 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

7 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

7 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

7 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

7 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

7 hours ago

This website uses cookies.