कटनी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों के मद्देनजर नगर निगम कटनी ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।निगम द्वारा दो शिफ्टों में सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, बाजार क्षेत्रों की विशेष सफाई और रोड स्वीपिंग मशीन से धूल नियंत्रण का कार्य लगातार किया जा रहा है।सोमवार रात प्रमुख मार्गों और डिवाइडरों की रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई की गई, जबकि मंगलवार सुबह बाजारों, रेलवे स्टेशन मार्ग और प्रमुख चौक-चौराहों पर अभियान चलाया गया।आगामी बारिश को देखते हुए विभिन्न वार्डों में नालों-नालियों की व्यापक सफाई भी तेज कर दी गई है,
ताकि जलभराव की समस्या को रोका जा सके और नागरिकों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण मिल सके। वार्षिक जलकर जमा करने पर एक माह की विशेष छूटकटनी। नगर निगम कटनी द्वारा शुरू की गई वार्षिक अग्रिम जलकर भुगतान योजना को शानदार प्रतिसाद मिल रहा है।योजना के तहत 30 जून 2026 तक एकमुश्त वार्षिक जलकर जमा करने पर उपभोक्ताओं को एक माह के जलकर के बराबर विशेष छूट दी जा रही है।अब तक 280 से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले चुके हैं। निगम ने शेष उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपने निकटतम जोन कार्यालय या मुख्य निगम कार्यालय में जाकर वार्षिक जलकर जमा करें और छूट का लाभ उठाएं।
इससे न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा बल्कि भविष्य में अधिभार (लेट फीस) की परेशानी से भी बचाव होगा।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और नियम-विरुद्ध गतिविधियों के खिलाफ…
डीएमएफ की राशि का राज्य स्तर या अन्य जिलों में अंतरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।सभी…
ट्रांसपोर्ट नगर के विकसित होने से शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा और…
अब सबकी नजरें शासन के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। फैसला होते ही तय होगा…
कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि जनसुनवाई का मकसद आमजन को बिना दौड़-भाग के समाधान…
*ये रहे मौजूद* बैठक में उपायुक्त शैलेश गुप्ता, प्रियंका झारिया, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक…
This website uses cookies.