Categories: katni city news

Katni crime news रुपए डबल करने की चाहत इतनी बढ़ी कि जमापूंजी भी गंवाई

मुड़वारा स्टेशन के पास वारदात


कटनी। रुपयों डबल करने की चाहत इतनी अधिक बढ़ी कि एक युवक अनजानों पर भरोसा कर बैठा। नतीजा यह हुआ कि उसके इस लालच में उसके पास की जमा पूंजी भी चली गई। अब पीडि़त पुलिस के चक्कर काट रहा है। हालांकि मामला स्थानीय होने के कारण पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।  घटना कोतवाली थाना अंतर्गत मुड़वारा स्टेशन के पास की बताई जा रही है। जहां यह  धोखाधड़ी की वारदात हुई।  
पीडि़त युवक ने पुलिस को बताया है कि कुछ युवक स्टेशन में चर्चा रत थे। इन्हीं की बातों में वह आ गया। यह आपसी बातचीत में  रुपए डबल किए जाने के संबंध में चर्चा कर रहे थे। युवक इनकी बातों में इतना प्रभावित हुआ कि उसने अपने खाते से तीनों के खातों में रुपए ट्रांसफर कर दिए लेकिन अपने खातों में रुपए ट्रांसफर करवाने के बाद यह तीनों युवक गायब हो गया। सुशील बंगाली (35) निवासी लखेरा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उसने बताया है कि 17 जून 2025  के 11 बजे वह मुड़वारा स्टेशन के पास घूम रहा था।  उसे रोशन चौधरी , अजय केवट, जय चौहान तीनों निवासी माधवनगर मिले थे।  वह रुपए डबल करने की बातें कर रहे थे। इसके बाद उसने उनसे जाकर बातचीत की और अपने खाते के 90,999 रुपए  तीनों के नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए।  इसके तीन चार दिनों बाद भी उन्होंने उसे डबल की गई राशि नहीं दी।  इसके बाद पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296,115(2),351(2) बीएनएस मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

9 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

9 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

10 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.