Categories: katni city news

Kani badwara sadak accident दो मोटर साइकिल टकराईं, एक की मौत एक घायल

बड़वारा थाना अंतर्गत भुड़सा गांव में हादसा

कटनी।बड़वारा थाना अंतर्गत भुड़सा गांव में दो मोटर साइकिलें टकरा गईं। इस हादसे एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब चार बजे बाइक सवार दो सगे भाइयों को मोटर साइकिल ने में अपने गांव दरौड़ी से भजिया जा रहे थे।  टक्कर उस समय लगी जब वह अपनी मोटर साइकिल को लिए किनारे पर खड़े थे। इसी दौरान मोटर साइकिल क्रमांक एम 21 एमएम 3555 ने उनकी बिना नंबर की नई मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। वह इस मोटर साइकिल से नजदीकी ग्राम भजिया किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस घटना में सौरभ यादव(20) की मौत हो गई जबकि शुभम यादव के पैर में चोट है। हादसे के बाद दोनों भाइयों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर सौरभ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़वारा थाना क्षेत्र के भुड़सा ग्राम के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में एक की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे को गंभीर चोटें आई है। जानकारी के अनुसार दरौड़ी ग्राम निवासी शुभम यादव व सौरव यादव किसी काम से घर से रवाना हुए थे। इसी दौरान भुड़सा ग्राम के समीप दोनों ही सगे भाइयों को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों भाइयों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में दाखिल कराया गया। यहां सौरभ यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

4 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

4 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

4 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

4 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.