विजयराघवगढ़ (कटनी): पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर लगातार नकेल कसने की मुहिम के तहत थाना विजयराघवगढ़ की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।दिनांक 21 जून 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में गश्त के दौरान नदीपार पानी टंकी के पास विजयराघवगढ़ रोड पर एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली बिना किसी वैध दस्तावेज के रेत लादकर जा रहा था। पुलिस ने तुरंत वाहन को रोका और जांच की।ट्रैक्टर चालक दिनेश केवट (पिता तम्मा केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गुड़ेहा, थाना विजयराघवगढ़) को बिना परमिट के रेत परिवहन करते पकड़ा गया। वाहन बिना नंबर प्लेट का था, जिसका चेसिस नंबर ABNABAEXAMRAQ5745 और इंजन नंबर RMA2EAN1692 है।
पुलिस की कार्रवाई:वाहन को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया गया।चालक के विरुद्ध धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत इस्तगासा क्रमांक 19/26 दर्ज किया गया।पूरा प्रकरण आगे की कार्यवाही हेतु खनिज शाखा कटनी को भेज दिया गया है।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई। टीम में सउनि संतोष कुमार स्वामी, प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते और स्वतंत्र साक्षियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध रेत परिवहन एवं खनन की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में कोई भी व्यक्ति यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नोट: अवैध रेत परिवहन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सरकारी राजस्व की भी हानि करता है।
आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें
आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।
लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।
ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…
This website uses cookies.