विजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महानदी से अवैध रेत खनन में 4 ट्रैक्टर जब्त

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन और रेत माफिया को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

कटनी (29 मई 2026) — विजयराघवगढ़ पुलिस ने महानदी के गूड़ेहा घाट पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चार ट्रैक्टर जब्त कर लिए, जिनमें से दो पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। सभी ट्रैक्टर रेत से भरे हुए पाए गए।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में निरीक्षक रीतेश शर्मा (थाना प्रभारी, विजयराघवगढ़) की टीम ने यह कार्रवाई की।घटना का विवरणजिला दंडाधिकारी द्वारा महानदी में रेत उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है

, इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व 28-29 मई 2026 की दरमियानी रात गूड़ेहा घाट पर अवैध रूप से रेत निकाल रहे थे।पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर चालक पुलिस की आहट पाते ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से निम्नलिखित वाहन जब्त किए:ट्रैक्टर 1: लाल रंग, महिंद्रा कंपनी, नंबर MP54ZC9386 (रेत भरा हुआ)ट्रैक्टर 2: लाल रंग, महिंद्रा कंपनी, बिना नंबर, चेसिस नंबर MBNPFAFBETNM12350, इंजन नंबर NTM7KAE0037ट्रैक्टर 3:

लाल रंग, महिंद्रा कंपनी, बिना नंबर, चेसिस नंबर MBNAAAUGALRM02059, इंजन नंबर RLM4YAA0116ट्रैक्टर 4: नीला रंग, सोनालिका कंपनी, बिना नंबर, चेसिस नंबर BZJST619209SM, इंजन नंबर 3100FL73A613959F3सभी ट्रैक्टरों पर धारा 106 बीएनएसएस तथा खनन अधिनियम की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।सराहनीय प्रयासइस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी रीतेश शर्मा, सउनि जयराम साकेत, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक चालक मज्जू कोल, मुखबिर तथा स्वतंत्र साक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन और रेत माफिया को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

admin

Recent Posts

चूहों ने कुतरा बैग, रेलवे को चुकाना पड़ा 15 हजार रुपये का जुर्माना

यह फैसला न सिर्फ स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना है, बल्कि रेलवे में…

2 hours ago

10 वर्षीय मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, पड़ोसी की लापरवाही बनी काल

स्थानीय लोग पड़ोसी की लापरवाही को लेकर नाराज हैं और मांग कर रहे हैं कि…

2 hours ago

3 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की सश्रम कैद

नोट: आरोपी पर लगाए गए सभी गंभीर आरोप सिद्ध होने के बाद अदालत ने सजा…

2 hours ago

ढीमरखेड़ा पुलिस ने 350 लीटर अवैध पेट्रोल के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध पेट्रोल, डीजल और अन्य…

1 day ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा कसा!“जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत दो ओवरलोड वाहन जब्त

दोषियों पर भारी जुर्माना लगाने और वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया तेज की जाए।

1 day ago

स्वच्छता में कटनी का डंका बज उठा!कैमोर प्रदेश में नंबर-1, विजयराघवगढ़ दूसरे स्थान पर

स्वच्छता को जन-जन तक जोड़ने का यह मॉडल अब अन्य नगर निकायों के लिए प्रेरणास्रोत…

1 day ago

This website uses cookies.