कटनी। माधवनगर पुलिस ने रविवार रात एक 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुरंत दबोच लिया।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय दुबे की टीम ने यह सफल कार्रवाई की।
घटना का विवरण:दिनांक 28 मार्च 2026 की रात को जवारा विसर्जन ड्यूटी के दौरान माधवनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माधवनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र (अमीरगंज पास) में एक बाहरी व्यक्ति देशी पिस्टल लिए खड़ा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को रोका।पूछताछ पर उसने अपना नाम मनीष चौधरी (पिता मुकेश चौधरी, उम्र 19 वर्ष) बताया।
वह भोलानगर, फकीरचंद का अखाड़ा, सिंधी कैंप, थाना हनुमानताल, जबलपुर का निवासी है।तलाशी के दौरान आरोपी के पैंट की बाईं जेब से एक लोहे की देशी पिस्टल बरामद हुई। उसके पास लाइसेंस न होने पर उपस्थित गवाहों के समक्ष पिस्टल को जब्त कर लिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नवीन नामदेव, आर. लोकेन्द्र सिंह, उमाकांत तिवारी, नवीब शुक्ला, नंदन कुमार और चन्द्रेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
स्थानीय लोग अब सख्त कार्रवाई और ठेके की व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे…
अवैध गतिविधियों में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोहों पर सख्त नजर रखी जा रही है।
अपडेट: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक की प्रारंभिक शिनाख्त हो चुकी है, लेकिन पुलिस…
फर्जी सिम या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत थाना एन.के.जे. या साइबर सेल…
त्योहारों के मौके पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की…
आपकी सतर्कता ही सुरक्षित कटनी का आधार है।
This website uses cookies.