सैन्य पुलिस अग्निवीर महिला के लिए 20 व 21 नवम्बर को जबलपुर में भर्ती का आयोजन

कटनी सिटी.काम। सैन्य पुलिस अग्निवीर (महिला) के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। इच्छुक महिला उम्मीदवार सेना मे भर्ती होने के लिए जबलपुर में 20 नवम्बर से 21 नवम्बर तक आयोजित होने वाली रैली मे शामिल हो सकतीं हैं।

सेना भर्ती मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निपथ योजना के तहत मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ की महिला उम्मीदवारो के लिए जबलपुर में 20 नवम्बर से 21 नवम्बर तक भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर (महिला) के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। रैली के लिए महिला उम्मीदवारो को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये है। भर्ती रैली जम्मू और कश्मीर रायफल्स रेजिमेंटल सेंटर केंट जबलपुर में आयोजित की जाएगी। महिला उम्मीदवारो को पी.ए.ओ.(ओ.आर) कार्यालय जम्मू और कश्मीर रायफल्स रेजिमेंटल सेंटर के पास ग्राउंड पर रिपोर्ट करना है। भर्ती रैली ग्राउंड के गेट में सुबह 5.30 बजे से सुबह 7.00 बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद बंद कर दिए जायेंगे। रैली टेस्ट पास महिला अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण 22 नवम्बर को सैन्य अस्पताल जबलपुर में किया जायेगा।

सभी महिला उम्मीदवारों से इस रैली के लिए हर तरह से तैयार होकर आने की अपील की गई है। भारतीय सेना की ओर से सभी महिला उम्मीदवारों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे व्यवहार एवं आचरण की अपेक्षा की गई है। सभी उम्मीदवारों से कहा गया है कि सेना में भर्ती एक पारदर्शी व्यवस्थित प्रक्रिया है। अतः किसी भी प्रकार के दलालों धोखेबाजो और एजेंटों से सावधान रहें। उल्लेखनीय है, जिन महिला आवेदकों ने 7 सितम्बर 2022 से पूर्व ऑनलाइन आवेदन किया था, उनके एडमिट कार्ड जारी हो गये है। वही इस रैली में भाग ले सकेंगी।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

16 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

16 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

16 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.