*कटनी के सुड्डी गांव में खेत की तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन लोग लहूलुहान*
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*कटनी, 22 अप्रैल 2026*: बड़वारा थाना क्षेत्र के सुड्डी गांव में मंगलवार शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत की बाउंड्री की तार कटने पर पूछताछ कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिता, पुत्र और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।*कैसे शुरू हुआ विवाद* घायल धर्मेंद्र विश्वकर्मा (23) ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने पिता पुरुषोत्तम विश्वकर्मा और भांजे सचिन विश्वकर्मा के साथ खेत पर थे।
इस दौरान देखा कि खेत की तार फेंसिंग कटी हुई है। जब उन्होंने आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की तो कहासुनी शुरू हो गई।*देखते ही देखते बरसाए लाठी-डंडे* आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। पुरुषोत्तम विश्वकर्मा को लाठी-डंडों से पीटा गया। बीच-बचाव करने आए धर्मेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया।
भांजे सचिन को भी चोटें आईं।*ग्रामीणों ने बचाई जान* चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर तीनों को हमलावरों से छुड़ाया। परिजनों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।*पुलिस जांच में जुटी* सूचना पर बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामला कायम कर लिया है। हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
