कटनी पुलिस की सफल कार्यवाहीइन्द्रानगर में संदिग्ध अवस्था में बैट्री सहित दो युवक गिरफ्तार
पुलिस ने क्षेत्र में जुर्म-जरायम पर अंकुश लगाने के लिए गश्त तेज करने का संकल्प लिया है।
पुलिस ने क्षेत्र में जुर्म-जरायम पर अंकुश लगाने के लिए गश्त तेज करने का संकल्प लिया है।

कटनी, 28 अप्रैल 2026: कुठला पुलिस ने इन्द्रानगर पावर हाउस क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए दो संदिग्ध युवकों को बैट्री के साथ पकड़ा है। युवकों के पास बैट्री के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे जप्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
28 अप्रैल को इन्द्रानगर पावर हाउस के पीछे एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP35ZC4254) पर दो युवक ऑरेंज एवं काले रंग की “Liv Fast” कंपनी की बैट्री लेकर खड़े मिले। पूछताछ पर दोनों युवकों ने अपना नाम बताया:संदीप रजक (26 वर्ष), पुत्र जालम रजक, निवासी कुम्हारी, थाना पवई, जिला पन्नाइशाक उर्फ भूरा खान (19 वर्ष), पुत्र सिकंदर खान, निवासी कुम्हारी मुस्लिम मोहल्ला, थाना पवई, जिला पन्नाजब उनसे बैट्री संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए तो
उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब या कागजात नहीं दिए। संदेह के आधार पर बैट्री को धारा 106 BNSS के तहत जप्त कर दोनों युवकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।विशेष भूमिका:इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में सहायक उप-निरीक्षक तीरथ टेकाम, आरक्षक मनोज सिंह राजपूत तथा अन्य स्टाफ सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने क्षेत्र में जुर्म-जरायम पर अंकुश लगाने के लिए गश्त तेज करने का संकल्प लिया है।
