*पिपरौध के दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 95 हजार का माल बरामद*
आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम चांदी और एक सोने जैसा लॉकेट बरामद हुआ है।
आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम चांदी और एक सोने जैसा लॉकेट बरामद हुआ है।

कटनी, 28 अप्रैल 2026*: चौकी झिंझरी थाना माधवनगर पुलिस ने पिपरौध गांव के पारिवारिक दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 150 ग्राम चांदी और सोने जैसा लॉकेट बरामद किया है। बरामद माल की कीमत करीब 95 हजार रुपये है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।*यह था मामला* 29 मार्च 2026 को प्रार्थी संतोष बर्मन निवासी पिपरौध ने माधवनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने बने पारिवारिक दुर्गा मंदिर में 28 मार्च की रात चोरी हो गई। चोर माता की मूर्ति पर लगे चांदी के दो छोटे-बड़े छत्र, गले में पहना सोने का मंगलसूत्र और चांदी की सुतिया चुरा ले गए। सुबह सफाई करने आई काजल पटवा ने घटना की जानकारी दी। प्रार्थी ने बताया कि 28 मार्च की रात 1:30 बजे तक वह घर में बोरिंग के कारण जाग रहा था।*ऐसे पकड़े गए आरोपी* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में झिंझरी चौकी पुलिस ने जांच शुरू की।
थाना कोतवाली और एनकेजे में चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे उम्र 20 साल निवासी उड़िया मोहल्ला एसकेपी और राहुल सोनी उम्र 38 साल निवासी उमरिया ने पिपरौध मंदिर में चोरी करना कबूल किया।*आदतन अपराधी है मुख्य आरोपी* पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ कोतवाली, कुठला, एनकेजे, बड़वारा, स्लीमनाबाद, उमरिया और सिहोरा में संपत्ति संबंधी कई मामले दर्ज हैं।
आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम चांदी और एक सोने जैसा लॉकेट बरामद हुआ है।
*इनकी रही सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में झिंझरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे, सउनि शशिभूषण, सउनि सतीश भगत, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक हरिशंकर शुक्ला, आरक्षक अजय, महिला आरक्षक प्रीति तिवारी और सैनिक अक्षय पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।
