अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी छापा, 50 प्रकार की दवाइयां जब्त,बेस्ट केयर क्लीनिक क्लीनिक सील

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कटनी (27 मई 2026) — फर्जी डॉक्टरों और झोलाछाप क्लीनिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विकासखंड बड़वारा के ग्राम विलायतकला में संचालित “बेस्ट केयर क्लीनिक” पर छापा मारा। क्लीनिक को सील कर दिया गया और 50 प्रकार की दवाइयां जब्त की गईं।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में जिला चिकित्सालय के सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. रीतेश दुबे और प्रभारी नर्सिंग होम श्री नितिन तपा शामिल थे।जांच में पाया गया कि क्लीनिक का संचालन जाकिर हुसैन द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने खुद को बीएएमएस डिग्रीधारी बताया, लेकिन कोई वैध दस्तावेज या मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल का पंजीयन प्रस्तुत नहीं कर सके।

क्लीनिक में बिना किसी अनुमति के 5 बिस्तर लगाए गए थे और एलोपैथी दवाइयों से मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जबकि बीएएमएस डॉक्टर को केवल आयुर्वेदिक उपचार की ही अनुमति होती है।इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए मध्यप्रदेश उपचारगृह तथा रुजोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम 1973 की धारा 3 एवं 4 के तहत कार्रवाई की गई। क्लीनिक से 50 प्रकार की दवाइयां जब्त कर ली गईं और पूरे क्लीनिक को सील कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बड़वारा श्री हर्षवर्धन रामटेके, थाना प्रभारी श्री के.के. पटेल और क्षेत्रीय पटवारी भी मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

admin

Recent Posts

मनरेगा, जल गंगा संवर्धन एवं वाटरशेड कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

समीक्षा meeting में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तकनीकी अधिकारी, जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के…

3 hours ago

ई-विकास प्रणाली’ की अनदेखी पड़ी महंगी, 14 समिति प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी की सेहत…

3 hours ago

कटनी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने सीवर लाइन कार्य का लिया स्थल निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान हार्दिक पटेल, पार्थ पटेल, एजेंसी के अन्य कर्मचारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद…

3 hours ago

चौकी सिलौडी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर लगाई बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली सहित रेत जप्त

इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा और आरक्षक…

3 hours ago

ईद-उल-अजहा को लेकर कटनी पुलिस अलर्ट, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का सख्त निरीक्षण

कटनी पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि ईद के मौके पर यातायात नियमों…

1 day ago

पहरुआ में प्रशासन का सख्त एक्शन: 65 लाख की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जमींदोज, जेसीबी चली

अतिक्रमणकारियों के रसूख को चुनौती देने के संदेश के रूप में देखी जा रही है।…

1 day ago

This website uses cookies.