जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने की वर्चुअल समीक्षाबीईओ बड़वारा और रीठी को जारी किया शोकाज नोटिसकटनी (27 मई 2026) — ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत श्रमिकों को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराते हुए मानव दिवसों के सृजन में वृद्धि करने के लिए जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद पंचायतों की वर्चुअल समीक्षा की।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा meeting में सुश्री कौर ने सख्ती से निर्देश दिए कि विगत वर्षों के अधूरे पड़े कार्यों, नवीन स्वीकृत कार्यों और चल रहे निर्माण कार्यों को विशेष कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन और जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। किसी भी प्रकार की सुस्ती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शोकाज नोटिस जारीसमीक्षा के दौरान विकासखंड बड़वारा और रीठी के बीईओ द्वारा “वॉश ऑन व्हील्स” कार्यक्रम के अंतर्गत पोर्टल पर स्कूलों की डिमांड अपलोड करने में बेहद धीमी प्रगति पाए जाने पर दोनों अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से फील्ड विजिट करें और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की स्वयं मॉनिटरिंग करें। उन्होंने मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं और बाधाओं की भी जानकारी ली।
मुख्य निर्देशश्रमिकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित किए जाएं।जल गंगा संवर्धन अभियान और वाटरशेड कार्यों को तकनीकी मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
समीक्षा meeting में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तकनीकी अधिकारी, जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के प्रभारी अधिकारी, सभी बीईओ, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) एवं वाटरशेड के बीसी भी जुड़े रहे।
कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी की सेहत…
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अवैध…
निरीक्षण के दौरान हार्दिक पटेल, पार्थ पटेल, एजेंसी के अन्य कर्मचारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद…
इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा और आरक्षक…
कटनी पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि ईद के मौके पर यातायात नियमों…
अतिक्रमणकारियों के रसूख को चुनौती देने के संदेश के रूप में देखी जा रही है।…
This website uses cookies.