कटनी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने सीवर लाइन कार्य का लिया स्थल निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान हार्दिक पटेल, पार्थ पटेल, एजेंसी के अन्य कर्मचारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

कटनी (27 मई 2026) – कटनी नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने लक्ष्मी पान भंडार के समीप चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य का अचानक स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को सख्त दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के समय सीवर कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। इस पर निगम अध्यक्ष श्री पाठक ने सीवर प्रोजेक्ट प्रभारी हार्दिक पटेल को तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि ग्रीष्म ऋतु शुरू हो चुकी है और नागरिकों के लिए पेयजल अत्यंत जरूरी है। इसलिए प्रातःकालीन जल आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। मरम्मत कार्य पूरा होते ही तुरंत उनको अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए।श्री मनीष पाठक ने कहा कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए हैं, लेकिन इन कार्यों के दौरान आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एजेंसी को निर्देशित किया कि सीवर लाइन का कार्य तेज गति से पूरा किया जाए

और निर्धारित समयसीमा के अंदर इसे समाप्त किया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।सुरक्षा पर जोर:निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, संकेतक (साइन बोर्ड) और सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। साथ ही रात के समय भी पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान हार्दिक पटेल, पार्थ पटेल, एजेंसी के अन्य कर्मचारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

मनरेगा, जल गंगा संवर्धन एवं वाटरशेड कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

समीक्षा meeting में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तकनीकी अधिकारी, जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के…

3 hours ago

ई-विकास प्रणाली’ की अनदेखी पड़ी महंगी, 14 समिति प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी की सेहत…

3 hours ago

अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी छापा, 50 प्रकार की दवाइयां जब्त,बेस्ट केयर क्लीनिक क्लीनिक सील

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अवैध…

3 hours ago

चौकी सिलौडी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर लगाई बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली सहित रेत जप्त

इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा और आरक्षक…

3 hours ago

ईद-उल-अजहा को लेकर कटनी पुलिस अलर्ट, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का सख्त निरीक्षण

कटनी पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि ईद के मौके पर यातायात नियमों…

1 day ago

पहरुआ में प्रशासन का सख्त एक्शन: 65 लाख की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जमींदोज, जेसीबी चली

अतिक्रमणकारियों के रसूख को चुनौती देने के संदेश के रूप में देखी जा रही है।…

1 day ago

This website uses cookies.