कटनी। विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ के थाना अंतगर्त नदी पार एक सूने मकान में एक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। यहां चोर चोरी दरवाजा तोड़कर चोरी की नीयत से घुसे और एक सोने की कील लेने के साथ घर का सारा सामान बिखरा कर भाग खड़े हुए। कील का खाली डिब्बा बगीचे में मिला है। मोहसिन नामक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घर के लोग किसी कारण से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
वृद्धा को मारी टक्कर, वृद्धा बेहोश
कटनी। कैमोर थाना अंतर्गत कैमोर झुकेही रोड स्थित बड़ारी में एक वृद्धा को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद वृद्धा को बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से विजयराघवगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.