जांच में जुटी पुलिस, आत्महत्या की आशंका
कटनी उमरियापान। पुलिस थाना उमरियापान परिसर स्थित आवासीय क्वार्टर में प्रधान आरक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रधान आरक्षक जिले के कुठला थाने में पदस्थ रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेजा। मर्ग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उमरियापान थाना कैम्पस में बने पुलिस क्वार्टर में रहने वाले सत्येन्द्र शुक्ला कुठला थाने में प्रधान आरक्षक के पद पदस्थ थे। शनिवार को उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को माधवनगर क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां भेजा था। जिसके बाद वो कुठला थाने में ड्यूटी करने चले गए। ड्यूटी के बाद सत्येन्द्र शुक्ला उमरियापान स्थित अपने क्वार्टर चले गए। रविवार को जब उनका परिवार माधवनगर से उमरियापान पहुंचा तो घर के अंदर दरवाजे के ऊपर बनी खिडकी से उनका शव लटका हुआ मिला। घटना के बाद थाना परिसर में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी मोनिका तिवारी, थाना प्रभारी अनिल काकडे मौके पर पहुंचे। प्रधान आरक्षक ने किन कारणों से यह कदम उठाया पुलिस जांच कर रही है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.