कटनी। खेत में बने कुएं में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। यह हादसा बहोरीबंद के सुपेली में यह हादसा हुआ। बालिका का ननिहाल है सुपेली 5 वर्षीय बालिका का ननिहाल सुपेली गांव में है। उसका पिता भी अपनी ही ससुराल में अपनी पत्नी और बच्ची के साथ खेत में मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने बताया 5 वर्षीय बालिका किरण पिता खेमराज सिंह गौंड़ निवासी दमोहिया थाना रैपुरा जिला पन्ना खेत में बने कुंए में पानी लेने गई थी। बहोरीबंद पुलिस ने बताया कि खेत में किसी दूसरे के बोरिंग से कुआं नुमा बनाकर पानी एकत्र किया था। इसमें बालिका डूब गई। पुलिस को परिजनों ने बताया है कि सुबह करीब 11 बजे बालिका मटका लेकर कुएं की तरफ गई थी। परिजनों ने यहां उसकी तलाश की तब मटका कुएं में उतराता दिखा। इसके बाद परिजनों ने कुएं के अंदर तलाश की तो बालिका का शव उसमें उतराता मिल गया। पुलिस ने मामला कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.