कटनी। घर से मछली मारने गया बुजुर्ग संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वह गुरुवार सुबह 6बजे मछली मारने निकला था।
यह मामला माधवनगर थाना के ग्राम भरौली का है । यहां खदान की मेड़ पर पेड़ के नीचे एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला।
पुलिस ने बताया शव पहचान कमल कर्मकार पिता तारापत कर्मकार (60) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है वह घर से सुबह साढ़े 6 बजे मछली मारने निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा।
ग्रामीणों ने झिंझरी चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। बुजुर्ग व्यक्ति का शरीर काला पड़ गया था। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी जहरीले कीड़े ने उसे काटा हो। मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट आने पर सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।
*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…
उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…
ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…
उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…
This website uses cookies.