कटनी। बाकल में एक शिक्षक के डेढ़ वर्षीय पुत्र की छत से गिरने से मौत हो गई। परिजन उसे जबलपुर लेकर भागे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। वहीं इस घटना की जानकारी लगते ही पूरे बाकल क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में डेढ़ वर्षीय पर्व उर्फ सौम्य दुबे पिता शक्ति दुबे की मौत हुई है। विवरण में परिजनों ने बताया कि उसकी मां ने उसे नहलाकर खड़ा किया था। मां अंदर जाकर किसी काम में लग गई। इसी दौरान वह अचानक छत पर पहुंच गया। जबतक परिजन उसके पास पहुंचे वह छत से गिर गया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए जबलपुर लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई।
रेलवे ने इस घटना से सीख लेते हुए सुरक्षा मानकों को और सख्त करने का…
यह कार्यक्रम न केवल किसानों के लिए खुशहाली की नई सुबह लाएगा, बल्कि मध्य प्रदेश…
प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी और निर्बाध वितरण सुनिश्चित करना है।
मामले की आगे की जांच और अनुशासनात्मक प्रक्रिया जारी रहेगी।(यह घटना कटनी नगर निगम में…
पुलिस अब इस रंजिश की जड़ तक पहुंचने और आगे ऐसी वारदातों को रोकने की…
समय आ गया है कि लापरवाही की संस्कृति को कुर्क किया जाए, वरना शहर की…
This website uses cookies.