कटनी। बरही थाना अंतर्गत चिढ़ से परेशान एक भाई ने दूसरे सौतेले भाई को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बचपन से ही अपने भाई से चिढ़ता था। नतीजा यह हुआ कि उसने यह कदम उठाया। यही नहीं उसने शव को मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र मोर्चा मोड़ के पास जंगल में दफना भी दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बरही के कुटेश्वर से एक 28 जुलाई को 12 वर्षीय बालक सुमित पिता संतोष यादव गायब हो गया था।
बरही थाना अंतर्गत कुटेश्वर गांव में यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार पिता के दूसरे विवाह से आरोपी बचपन से ही पिता से नाराज रहता था। पड़ताल में यह जानकारी सामने आई है कि यह मनीष के पिता संतोष यादव ने दो विवाह किए थे। आरोपी मनीष यादव(20) पहली पत्नी का लड़का है। दूसरी पत्नी का लड़का सुमित था।
बरही पुलिस ने बताया कि बरही के कुटेश्वर से एक 28 जुलाई को 12 वर्षीय बालक सुमित पिता संतोष यादव गायब हो गया था। इस मामले की रिपोर्ट 29 जुलाई को बरही थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला संदेहास्पद लगने पर सुमित के बड़े भाई मनीष यादव से पूछताछ की। इसमें उसने स्वीकार किया उसने ही इस मामले में अपने भाई की हत्या कर शव को बदेरा थाना के मोर्चा मोड़ के पास जंगल में दफना दिया।
गुरुवार को यह फैसला सुनाया गया, जो न्याय व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है। पुलिस…
इस विवाद का समाधान निकालें, ताकि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सके और श्रमिकों को…
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी,…
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
शहरवासियों ने भी इस सफलता पर खुशी जताई है, क्योंकि इससे सार्वजनिक संसाधनों पर बोझ…
कटनीवासी और आसपास के भक्तों से अपील है कि इस दिव्य अवसर का लाभ उठाएं…
This website uses cookies.