Categories: katni city news

Katni kymore news: फर्जी तरीके से बना रहा था चरित्र प्रमाण पत्र,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 कटनी। कैमोर थाना क्षेत्र के ऑन लाइन संचालक पर फर्जी तरीके से चरित्र प्रमाण पत्र जारी किए जाने को लेकर कैमोर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह प्रमाण पत्र युवक मुख्य रूप से मजदूरों के बनाता था जो सीमेंट प्लांट में काम करते थे। कैमोर पुलिस ने बताया कि एसीसी अमेहटा प्लांट के सामने एमपी ऑनलाइृन की दुकान है। सुशील कुमार पटेल (34)निवासी मझगवां पोस्ट धनवाही थाना बदेरा जिला मैहर चला रहा था।  जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक कूटरचित तरीके से लोगों के पुलिस चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र बना रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस जब चरित्र प्रमाण पत्र बनाती है तो  इसमें आवेदक से शासन के पक्ष में चालान जमा करवाया जाता है और आवेदक के आपराधिक रिकार्ड का पता लगाया जाता है। इसके बाद मामले में शपथपत्र भी लिया जाता है।  लेकिन यहां पर किसी प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाता था। आरोपी युवक सीधे स्कैन पुराने चरित्र प्रमाण पत्र नए नाम चढ़ा देता था। पुलिस ने बताया युवक के चरित्र प्रमाण पत्र बनाए जाने की खबर की सूचना की तस्दीक करते हुए मामले पर कार्रवाई की गई है। आरोपी पर  धारा 318(3), 319(2), 338, 336(2), 336(3) 340, 340(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया है।

admin

Recent Posts

भाजपा की पूर्व मंत्री अलका जैन का कटनी नगर निगम पर तीखा हमला

स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं…

3 hours ago

प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जनाक्रोश: गड्ढों में रोपे ‘बेशर्म’ के पौधे कैमोर

स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तुरंत इस मुख्य मार्ग की मरम्मत…

3 hours ago

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कटनी में विशेष अभियान

जनसहयोग की अपील: जिला प्रशासन ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं और किसानों से अपील…

3 hours ago

ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम: कटनी यातायात पुलिस की सक्रिय पहल

कटनी यातायात पुलिस ने जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आवश्यक…

4 hours ago

अमानक दही बेचने पर दिल्ली दुग्ध डेयरी संचालक पर लगा 20 हजार रुपये का जुर्माना

जुर्माना जमा न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 96 के तहत…

4 hours ago

This website uses cookies.