Categories: katni city news

katni city news : बिजली कंपनी कर्मचारी,बिजली उपभोक्ताओं में विवाद, थाने पहुंचा मामला

कटनी। मार्च क्लोजिंग में बिजली कंपनी के कर्मचारी बकाया बिल की वसूली में लगे हैं‌। वहीं इस बीच कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट और विवाद की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला शनिवार को बिल वसूली के दौरान सामने आया। विवाद के बाद थाने पहुंचे मामले की शिकायत सुनने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

मामले में बताया गया है किबकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ कोतवाली थाने पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं दूसरे पक्ष ने बिल की कुछ राशि जमा होने के बाद भी कनेक्शन काटने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कार्यपालन अभियंता शहर संभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर संभाग गणेश चौक विद्युत केंद्र पर तैनात लाइनमैन ज्ञानेंद्र गर्ग अपने अधिकारी जेई राजस्व वसूली तथा शुभम पटेल एवं अन्य के साथ शनिवार को पुरानी बस्ती जालपा वार्ड शंकर जी के मंदिर के पास में बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए गए थे।
पुरानी बस्ती क्षेत्र में कुछ लोगों के ज्यादा बिल बकाया है जिनमे कई के बिल 30 हजार,45हजार,95 हजार रुपए तक बकाया है।जिसकी जानकारी उपभोक्ता को नोटिस के माध्यम से कई बार दी गई परन्तु बिल जमा नहीं किया गया जिसके बाद कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ पुरानी बस्ती निवासी विनोद सोनी, प्रदीप सोनी एवं मल्लू सोनी के द्वारा विवाद शुरू कर मारपीट की गई। कोतवाली थाने पहुंच गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष ने बिल की कुछ राशि जमा होनें के बाद भी कनेक्शन काटने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस मामले शिकायत के आधार पर जांच में जुटी है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

3 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

3 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

3 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.