Categories: katni city news

Katni news खेत में आकाशीय बिजली गिरने से एक मौत सात घायल


बारिश से बचने झोपड़ी में छिपे थे मजदूर

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के खड़ौला गांव के एक खेत में बिजली गिरने से एक नाबालिग बालक की मौत हो गई और आठ लोग झुलस गए। घटना शनिवार दोपहर की है। सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि खड़ोला गांव निवासी सरदार सिंह(६०), रुकमणी सिंह(३४), गोरी बाई (५५), खिलौना बाई(४२), वर्षा सिंह(१४), आराधना सिंह(१३), पान बाई सिंह (३७) और अभिषेक सिंह(१४) खेत में रोपा लगा रहे थे, इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी झोपड़ी के नीचे चले गए। इसी बीच झोपड़ी में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर अभिषेक सिंह की मौत हो गई जबकि अन्य सभी लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा: 6 वर्षीय बालक की दतला नदी में डूबने से मौत, परिवार में मातम

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी-तालाब या गहरे पानी के…

22 hours ago

कटनी में कोर्ट में फर्जी दस्तावेजों से जमानत लेने का मामला सामने आया

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर फर्जी कागजात बनाकर अदालत को गुमराह किया,…

22 hours ago

कटनी में मोबाइल चोरी के बाद साइबर धोखाधड़ी: 61 वर्षीय व्यक्ति के खाते से 7,382 रुपये निकाले गए

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने…

22 hours ago

मैहर में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, कटनी के दो आरोपी गिरफ्तार

सनी कोहली के अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मैहर (कटनी): मैहर…

22 hours ago

मेमू ट्रेनों के पहिए थमे, 6 घंटे का मेगाब्लाग

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक अवधि समाप्त होते ही ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से…

2 days ago

This website uses cookies.