Categories: katni city news

Katni city news विचाराधीन कैदी की मौत के बाद आक्रोश, रंगनाथ थाने के पास चक्काजाम


कटनी। मंगलवार को जिला जेल झिझरी में स्थित रंगनाथ थाना अंतर्गत एक विचाराधीन कैदी की मौत के बाद हंगामें की स्थिति निर्मित हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव को रंगनाथ थाना के सामने सड़क पर रख कर घंटो चक्का जाम किया। इस दौरान चारों थाना के थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।  
 प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 मई को अवैध शराब के एक मामले में जेल गए झर्रा टिकुरिया निवासी कैदी राकेश उर्फ रक्कू भारती की कटनी जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रंगनाथ पुलिस के द्वारा विगत तीन व चार मई की दरम्यानी रात को भारत चौक झर्रा टिकुरिया निवासी 38 वर्षीय राकेश उर्फ रक्कू पिता मंगी लाल भारती को 350 पाव अवैध देशी शराब सहित पकड़ा गया था। इसके बाद उसे न्यायालय के आदेश पर कटनी जेल में दाखिल कराया गया था। कटनी जिला जेल के बैरक नंबर एक में उसे रखा गया था।  जानकारी के अनुसार मंगलवार 7 मई के सुबह पांच बजे जेल प्रबंधन को इस बात की जानकारी मिली की एक कैदी के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। इसके बाद प्रबंधन सक्रिय हुआ। विचारधीन कैदी राकेश को अचेत अवस्था में लेकर शासकीय जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर 5.45 मिनिट डॉक्टरों  ने राकेश ऊर्फ रक्कू भारती को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कैदी के मुताबिक रात लगभग 2 बजे राकेश ने अपने बैरक के अंदर पानी पिया था। प्रबंधन ने बताया कि 2 घंटे के लिए रात में कैदियों की ड्यूटी लगाई जाती है। विचाराधीन कैदी रक्कू की मौत मारपीट के कारण हुई या फिर स्वास्थ्य कारण से इसका खुलासा शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। जेल प्रबंधन के द्वारा मृतक का शव परीक्षण कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.