Categories: katni city news

Katni dhemarkheda news सड़क हादसे में दो मोटर साइकिल सवारों की मौत

 

खम्हरिया के सिद्धबाबा के पास हादसा

  कटनी। ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत खम्हरिया बड़वारा बिलायत कला सड़क पर खम्हरिया के सिद्ध बाबा के पास  बीती देर शाम एक बिना नंबर के ट्रक और मोटर साइकिल आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवारों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि खम्हरिया निवासी मुलायम पिता हेतराम कोल (26) और शुभम पिता दयाराम कोल (19) दोनों मोटरसाइकिल से गांव में ही सिध्द धाम की तरफ सड़क पार कर जा रहे थे। इसी दौरान बड़वारा की तरफ से आ रहे एक ट्रक और मोटरसाइकिल की सामने से टक्कर हो गई। ट्रक ढीमरखेड़ा उमरियापान से होते हुए जबलपुर के रास्ते इंदौर के लिए जा रहा था। घटना में घायल हुए युवकों को ग्रामीणों ने उमरियापान अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान दोनों युवकों ने एक एककर दम तोड़ दिया है। सूचना पर उमरियापान अस्पताल पहुंची। ढीमरखेड़ा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों युवकों की लाश को सुरक्षित अस्पताल में रखवाया है। दोनों का शव परीक्षण रविवार को कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। वाहन चालक फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज कर पीएम के बाद  शव को परिजनों को सौंप दिया है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

10 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

10 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

10 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.