Categories: katni city news

Katni News : बाकल में एक परिवार के तीन सदस्य हुए हादसे का शिकार

कटनी।  बाकल थाना अंतर्गत एक परिवार के तीन सदस्य हादसे का शिकार हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद भेजा गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।
बाकल थाना अंतर्गत पटोरी तिराहा रतनपुरा मोड़ के सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार कुंडलपुर से बहोरीबंदकी ओर जा रही थी। इसमें एक जैन परिवार हादसे का शिकार हो गया। उन्हें बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। हादसे की वजह कार का टायर फूटना है। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई।  इस हादसे में  माधुरी जैन पति आशीष जैन(43), संस्कार जैन पिता आशीष जैन (21), खुशी जैन पिता आशीष जैन(20) सभी निवासी बनगांव थाना हटा जिला दमोह हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद बाकल थाना प्रभारी किशोर द्विवेदी सहित स्टाफ ने पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य बहोरीबंद के लिए रेफर किया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जबलपुर रेफर किया गया। 

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

13 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

13 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

13 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

2 days ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

2 days ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

2 days ago

This website uses cookies.