Categories: katni city news

Katni news : व्यापारी ने कर दी अमानत में खयानत

कटनी। एक व्यापारी ने अमानत में खयानत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है । ज्वेलर्स ने 34 लाख रुपये की चांदी ले ली लेकिन रुपये नहीं दिए। 38 किलो चांदी लेकर आरोपी भाग गया। महीनों बाद भी चांदी की राशि की रकम नहीं मिल पाई। ज्वेलर्स के खिलाफ व्यापारी जितेन्द्र गुप्ता (34) निवासी ओल्ड राधानगर बलकेश्वर आगरा की शिकायत पर पुरानी धारा 406 के तहत ही मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अखिलेश चांदी की सिल्ली से जेवर बनाता था। उसने जितेन्द्र गुप्ता (34) से 38 किलो चांदी ली। इसकी कीमत 35 लाख रुपये थी। उसने इसका एक लाख रुपये भुगतान किया। इसके बाद उसने बाकी भुगतान 29 मई को करने को कहा लेकिन इसके बाद रुपये नहीं दिए। इससे पहले उसने चांदी की कीमत आरटीजीएस करने की बात कही थी। उसकी शिकायत पर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपी के घर में ताला लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

4 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

4 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

5 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.